फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंसकर्मी समेत आठ और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में शनिवार को एंबुलेस कर्मी समेत कुल आठ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 25 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शुक्रवार को 26 कोरोना संक्रमित मिले थे। अभी तक कुल 5275 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4899 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 292 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93 फीसद के आसपास है। अब तक 98 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पीएचसी मिर्जापुर के एंबुलेंस चालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। इसके साथ ही अतरौलिया के कोटवा फुलवरिया एक, शहर के कोलबाज बहादुर में एक, सिधारी थाने के एक पुलिसकर्मी, कोलपांडेय में एक, महाजनी टोला में एक, कुर्मीटोला में एक, सठियांव में एक, माहुल के कोरीघाटमपुर में एक. सिधारी के जमालपुर में एक, छतवारा में एक, मेडिकल कालेज में दो कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टी हुई है।
कटौली खुर्द बना कंटेमेंट जोन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि 23 अक्टूबर को नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अनुसूचित बस्ती कटौली खुर्द तहसील लालगंज को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। कन्टनमेंट जोन के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें