आजमगढ़। पिछले कुछ दिनों से या तो कोरोना संक्रमित मिल नहीं रहे थे मिल भी रहे थे तो एक या दो की संख्या। मंगलवार को फिर आठ कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे के माथे पर भी बल पड़ गया है। मंगलवार को आठ संक्रमितों के मिलने के बाद कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5997 पहुंच गई है। इसमें 5875 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। अभी तक 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। नये संक्रमित शहर, देवरिया, मेदाली बलिया, मेंहनगर के सिंहपुर, पल्हनी के इसरपारस हेंगापुर, खेमापुर, जिगरसंडी में पाए गए हैं।