फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच के लिए डोमनपुर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। ब्लाक कोयलसा के निवर्तमान प्रधान की ओर से डोमनपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए सोमवार को टीम गांव पहुंची। गांव निवासी फूलचंद ने 12 जून को शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पर विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। पचास बिंदुओं पर शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, सहायक उद्यान निरीक्षक और वरिष्ठ सहायक की टीम डोमनपुर गांव में पहुंची। शिकायतकर्ता और प्रधान से बिंदुवार जानकारी ली। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि जांच के कई बिंदुओं पर पक्ष और विपक्ष एकमत रहा है। जल्द ही जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मौके पर यशपाल सिंह, अरविंद सिंह, अमरनाथ सिंह, अर्जुन यादव, फूलचंद यादव, अजय यादव, लल्लन, राजकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें