फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन सुनवाई में आठ मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
16 पुलिस लाइन सभागार में जन सुनवाई करतीं प्रियंका मौर्या। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में जन सुनवाई की गई। इसमें घरेलू हिंसा, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदा, साइबर क्राइम आदि से संबंधित कुल 35 प्रकरण आए। इसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अन्य प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप सभी को एक सशक्त, मजबूत स्वावलंबी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत है। राज्य महिला आयोग आपके साथ है। इसके बाद वह रानी की सराय में विभिन्न विभागों जैसे महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग से संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए चौपाल लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें