फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लीटर, 101 शीशी शराब संग आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस महकमा अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को सक्रिय नजर आया। ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 60 लीटर व 101 शीशी अवैध शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को टीकापुर मोड़ से प्रमोद यादव निवासी खुटौली, पप्पू निषाद निवासी मेढी व अंगद निषाद निवासी मेढ़ी थाना तहबरपुर को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के जरकिन में रखे 30 लीटर अवैध शराब बरामद किया। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परसहा पुलिया के पास से राधेश्याम निवासी कबीरपुर थाना निजामाबाद को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने 10 लीटर शराब बरामद की। अतरौलिया पुलिस ने कनैला पुल के पास से बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे हरिलाल निवासी रतुआपार थाना अतरौलिया को 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा। सरायमीर थाना पुलिस ने बरके आलम निवासी सिराजी का पुरा थाना सरायमीर को पुना पोखर रेलवे क्रासिंग के पास से 33 शीशी अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। देवगांव कोतवाली पुलिस ने अच्छेलाल निवासी अवदह थाना देवगांव कोतवाली को 22 शीशी अवैध शराब के साथ पकड़ा। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने कलवारी तिराहा से संतोष को 46 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें