फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीण बैंक भेदौरा की शाखा से दो खाताधारकों के साढ़े आठ लाख गायब

विज्ञापन
11 अहरौला के भेदौरा गोपालगंज स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में पीड़ित से जानकारी प्राप्त करती पुलि - फोटो : दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते नवागत जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ।
विज्ञापन
अहरौला। बुधवार को सीओ बूढ़नपुर से शिकायत की गई कि ग्रामीण बैंक भेदौरा गोपालगंज की शाखा से दो खाताधारकों के खाते से साढ़े आठ लाख रुपये खाताधारकों की बिना जानकारी के गायब हो गए हैं। खाताधारक जब खाते से पैसा निकालने पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने खाते में पैसा न होने की जानकारी दी गई। खातेदारों ने मोबाइल पर इसकी शिकायत सीओ बूढ़नपुर से की तो सीओ के निर्देश पर अहरौला थाने के उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल दिए।
विज्ञापन

भेदौरा गोपालगंज ग्रामीण बैंक शाखा में पुनवासी विश्वकर्मा व विनीता देवी का खाता है। चार दिन पहले दोनों खाता धारक बैंक से पैसा निकालने पहुंचे तो पता चला कि पुनवासी विश्वकर्मा के खाते से साढ़े छह लाख रुपये निकाले गए थे। पुनवासी विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे खाते में एक बार दो लाख जमा किया गया था। फिर उसे निकाल लिया गया है। पासबुक में इंट्री के बाद जानकारी हुई। अब इसमें से साढ़े छह लाख रुपये निकाला गया है। इसी प्रकार दूसरे खाताधारक विनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके खाते से भी दो लाख रुपये निकाले गए हैं। दोनों पीड़ितों ने बैंक में शिकायत दी तो पुलिस भी जांच में जुट गई।

मेरी बैंक पर पोस्टिंग एक माह पहले हुई है। इसके पहले यहां शाखा प्रबंधक के रूप में महेश माही तैनात थे जो अब निजामाबाद शाखा में तैनात हैं। यह मामला उसी समय का है, जांच चल रही है। शिकायतकर्ताओं की शिकायत को हेड आफिस भेजा गया है, बैंक जांच कर रहा है। पीड़ितों का पैसा बैंक वापस करेगा। - अमन सिंह, शाखा प्रबंधक।
विज्ञापन

सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। प्रकरण पहले से चल रहा है। पहले तैनात शाखा प्रबंधक महेश माही की बैंक में जांच कराई जा रही है। पीड़ितों का पैसा बैंक की देनदारी है। जांच के बाद बैंक की सूचना पर पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी। - अजय प्रताप सिंह, सीओ बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें