फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इससे देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई सदर के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों को फांसी की सजा देने की मांग की। केंद्र सरकार से इस हमले का कड़ा जवाब देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह हमला न केवल पर्यटकों पर, बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और शांति पर भी आघात है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
मयंक राय ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर किया गया यह हमला कश्मीरियत और इंसानियत पर प्रहार है। आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। आदित्य गुप्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले के दोषियों को जल्द सजा दी जाए और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री मयंक राय, नगर मंत्री आदित्य गुप्ता, रजत शर्मा, अभिषेक पांडेय, सागर यादव, निखिल निषाद, रोहित सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को दिया जाए एक-एक करोड़ मुआवजा



सिधारी। पहलगाम में आतंकवादी हमले की ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने निंदा की है। पीडि़त परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।



हमले में मारे गए हिंदुओं के परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हत्या की है। उन्होंने हमले में संलिप्त आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग केंद्र सरकार से की है। महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी और परिषद के नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे ने कहा कि इस मामले में आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना को पूरी तरह मुक्त कर देना चाहिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। परिषद के विश्वदेव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, दिवाकर तिवारी, आनंद उपाध्याय, राधेश्याम मिश्रा, रामाश्रय उपाध्याय, सतीश पांडेय ने भी हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें