आजमगढ़ । 17 से 25 अगस्त तक जिले में स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव और नगर में साफ-सफाई कराई जाएगी। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इस अभियान को गंभीरता से चलाने के जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान सफाईकर्मी गांव में ही रहे। सभी स्थानों-नालियों आदि की साफ-सफाई करें। टोली के साथ गांव में जाकर लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आस-पास की स्वच्छता, खुले में शौच करने, स्वच्छ पेयजल से खाना बनाने तथा पीने के प्रति जागरूक करें। टोली में गांव में तैनात सभी सरकारी कर्मी और प्रबुद्ध नागरिक होंगे। उन्होंने भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण करने के लिए गठित राजस्व और पुलिस विभाग की 6 टीमों को क्षेत्र में जाकर अतिक्रमण हटाने एवं रिपोर्ट देने का निर्देश दिए। शारदा सहायक के अधिशासी अभियंता को भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर गठित समिति के माध्यम से कार्यवाही करने को कहा। डीपाआरओ को कोेटे का सत्यापन न करने वाले ग्राम प्रधानों का स्पष्टीकरण लेने को कहा।