आजमगढ़। कोलपांडेय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने विधायक निधि से निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ। नए भवन का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के छात्र संस्कारवान होते हैं। कारण कि यहां कि शिक्षा व्यवस्था में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने तथा संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने किया। विद्यालय की प्राचार्य शीला सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता सुशील सिंह, गिरीश सेठ, जयराम उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, संजय दास, राम अवतार श्रीवास्तव, श्याम विक्रम यादव, नीलांबुज राय, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे। बूढ़नपुर में कोयलसा ब्लॉक के कबीरुद्दीनपुर ग्रामसभा में करीब नौ लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद यादव, ग्राम प्रधान सुरजीत कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद यादव आदि रहे।