कोलघाट स्थित चौहान मैरेज हाल में रविवार को चौहान समाज के तत्वावधान में चौहान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों से शिक्षित होने का आह्वान किया गया।
इस दौरान सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर रामफेर चौहान और रामाश्रय चौहान को प्रतीक चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक मंडल के सदस्य शैलेंद्र चौहान ने कहा कि किसी भी समाज का विकास एवं तरक्की के लिए समाज को शिक्षित होना होगा।
समाज तब तक तरक्की नहीं कर सकता, जब तक आप सभी शिक्षित नहीं होंगे। रामाश्रय चौहान ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा ही ऐसी व्यवस्था है कि जिसके धारण करने से मनुष्य अपने साथ दूसरों की भी मदद कर सकता है।
नंदलाल चौहान ने कहा कि चौहान समाज शिक्षा में इतना पीछे है कि वह अपनी विचारधारा को सही ढंग से नहीं रख पाता है। जिसके कारण वह सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक रुप से पीछे हैं।
महापंचायत को सतेंद्र चौहान, सुनील चौहान, विनोद, सिकंदर, मुकुंद, रामपलट, सुरेंद्र, शत्रुधभन, रमाकांत, दधिबल, देवेंद्र, नामवर, गुलाब, विनोद आदि ने संबोधित किया।
अंत में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर चंद्रजीत, जनार्दन, महेंद्र, कमला, सत्यप्रकाश, धर्मराज, राजू, चंद्रभान, रामाश्रय, धर्मेंद्र, मधुसूदन, रामसेवक आदि उपस्थित थे।