फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती का आभूषण पेड़-पौधों से युक्त हरियाली

विज्ञापन
नगर के श्री बड़ा गणेश मंदिर में पौधारोपण करते भारत विकास परिषद वीरांगना के सदस्य। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत विकास परिषद वीरांगना शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रेखा अग्रवाल के नेतृत्व में पौधारोपकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण दिवस पर श्री बड़ा गणेश मंदिर के परिसर में आम, पीपल, कनेर, नीम, गुड़हल का पौधा रोपित किया गया। अध्यक्ष वंदना पांडेय व सचिव पुष्पा ने कहा कि धरती का आभूषण पेड़-पौधों से युक्त हरियाली है, इस धरा पर रहने वाले सभी के लिए आक्सीजन अनिवार्य है, जिसका एक मात्र स्त्रोत पेड़-पौधे है। सुमन सिंह व अमित लता सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में बहुत से ऐसे सुनहरे दिन आते है जिन्हें अब सदैव यादों में बनाये रखना चाहते है ऐसे में इन दिनों को खास बनाने के लिए उस दिन पौधारोपण करते हुए बड़े होने तक उसकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी मानव आबादी से अधिक पौधा हमारे ईद-गिर्द रहेंगे और हमें शुद्ध वायुमंडल में रहना सुलभ हो सकेगा। पौधोरोपण करने वालों में महिला संयोजिका छाया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण अग्रवाल, किरन श्रीवास्तव, चंदा पांडेय सहित कई वीरांगना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें