फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर सेवा सत्याग्रह अभियान का शुभारंभ दिनेश यादव के रैदोपुर स्थित आवास से किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रोडवेज सहित कई जगहों पर जरूरतमंदों में भोजन और मास्क बांटा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू किए सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत अजय लल्लू की महा रसोई के माध्यम से रोडवेज, बवाली मोड़, कचहरी चौराहे पर जरूरतमंद को भोजन और मास्क वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान 12 जून तक चलाया जाएगा। सेवा सत्याग्रह के पहले चरण के प्रथम दिन की शुरुआत करते हुए सरकार को यह संदेश देना है कि आपके दमन से कांग्रेस की सेवा नहीं रुकेगी। सेवा हम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के स्वभाव का हिस्सा है। सरकार को यह समझना पड़ेगा कि लोकतंत्र में सेवा और सहयोग सबका अधिकार अपराधिक कृत्य में नहीं आता। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह, दिनेश यादव, राम अवध यादव सदस्य एआईसीसी, शीला भारती, मुन्नू मौर्य, अब्दुल रहमान, तेज बहादुर यादव, प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय, महेश श्रीवास्तव, इंद्रेश चौहान, श्यामदेव यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें