फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक ने धरती ने ओढ़ी हरी चुनरी

विज्ञापन
बिंद्राबाजार में बारिश के बाद सड़कें जल मग्न। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मानसून के दस्तक देते ही हर किसी को खुशियों से सराबोर कर दिया है। गर्मी और धूप से मुरझाए पौधों में हरियाली लौट आई है। बारिश से किसान सबसे ज्यादा खुश है। उन्हें अपनी धान की नर्सरी को जैसे संजीवनी मिल गई है। गुरुवार को पूरे दिन रुक रुककर हुई बारिश से वह खेती किसानी के कार्य में तेजी से जुट गए हैं।
विज्ञापन

विगत कई वर्षों तक मानसून ने किसानों को धोखा दिया। लेकिन इस बार मानसून ने आते ही अच्छी बारिश होने की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। किसान तेजी से अपने खेतों को तैयार करने में जुटे हैं ताकि धान की रोपाई का कार्य समय से पूरा कर सकें। वहीं गुरुवार को हुई बारिश ने नगरपालिका के दावों की पोल खोल दी। जगह-जगह हुए जल-जमाव लोगों को परेशान किया। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को दिन में एक घंटा से अधिक लगातार हुई झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। फूलपुर नगर में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था न होने से सड़कों से होकर पानी गुजरने लगा। लगातार तेज बारिश होने से जिले की लगभग छोटी बड़ी सभी नदियों में पानी दिखने लगा। इसमें छोटी सरयू, गांगी, बेसो, उदंती, मझुई, कुंवर, सिलनी, बैसही, मघई, लोनी, तमसा और मंजुसा सहित ताल और पोखरों में पानी भर गया। खेतों में इतना पानी इकठ्ठा हो गया कि किसान आसानी से धान की रोपाई कर सकते हैं। लगातार हुई बारिश से तहसील परिसर, ब्लाक, मुख्यडाक घर परिसर, शाखा डाकघर मेजवां, पशु अस्पताल, डाक्टर लोहिया विद्यालय, डाकबंगला आदि परिसरों में लबालब पानी भर गया।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बारिश के बीच गुजरते लोग।- फोटो : AZAMGARH

बुढ़नपुर के कौड़िया बाजार में जल जमाव।- फोटो : AZAMGARH

फूलपुर के श्री रामलीला मैदान में जल मग्न।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें