फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान प्रत्याशी की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत बनौरा मैनाथपट्टी में प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार की सुबह मतदान चल रहा था। इस दौरान सुबह 10:30 बजे प्रधान पद के एक प्रत्याशी रामानंद यादव (60) मतदान केंद्र पर ही गश खाकर गिर पड़े। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों ने उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अजमतगढ़ ब्लाक के बनौरा मैनानाथ पट्टी आरिफपुर गांव निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी लक्षिराम यादव 52 वर्ष पुत्र स्व. दुखंती यादव 13 अप्रैल मंगलवार को भैंस को खूंटे से हटा रहे थे। इस दौरान भैंस ने झटका दे दिया जिससे वह पीछे की तरफ गिर पड़े और घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजन उनको पहले जीयनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आजमगढ़ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। जिसके कारण यहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को इस सीट के लिए फिर मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें