फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान किया चक्काजाम

Mon, 17 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन
विज्ञापन
क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर शंकरपुर तिराहे पर रविवार की सुबह मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल एक युवक हादसे में घायल हो गया। युवक के ऊपर चाकू से हमले की अफवाह फैलने से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने जा रहे लोग भड़क गए और शंकरपुर तिराहे पर 10.30 से 11 बजे तक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोपहिया-चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम फूलपुर ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


सरायमीर क्षेत्र में स्थापित 25 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रविवार की सुबह दुर्वासा धाम ले जाई जा रही थीं। जुलूस में शामिल युवक नाचते गाते और जयकारा लगाते जा रहे थे। लखनऊ-बलिया मार्ग पर शंकरपुर तिराहे के पास जैसे जुलूस पहुंचा की जुलूस में शामिल सरायमीर के अबू खां मुहल्ले के निवासी युवक आनंद कुमार को प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए बाइक से रोडवेज की तरफ जा रहा था कि अचानक कोई महिला बाइक से टकरा गई और आनंद गिरकर घायल हो गया।

उसके गले में जख्म हुआ और खून बहने लगा। उसे लोग निजी डाक्टर के पास ले गए। इसके बाद यह अफवाह फैल गई कि किसी ने चाकू से आनंद पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। इसकी जानकारी होते ही सचाई जाने बगैर आक्रोशित मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों ने शंकरपुर तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते लखनऊ बलिया मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम 10.30 बजे से 11 बजे तक चला। इस दौरान राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना प़ड़ा। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम फूलपुर प्रशांत कुमार और थानाध्यक्ष फूलपुर मौके पर पहुंचे। तबतक लोगों को सचाई का भी पता चल चुका था। एसडीएम ने लोगों को समझाकर 11 बजे जाम खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें