चौकीदारों की भर्ती को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाते अभ्यर्थी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चौकीदारों ने बूढनपुर तहसील के चौकीदारों की साक्षात्कार की फाइल को जिला मुख्यालय पर डंप किए जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बूढनपुर तहसील के चौकीदारों का साक्षात्कार लेकर उनको तैनात किए जाने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में चौकीदारों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से छह सितंबर 2019 को कुल 494 पद चौकीदारों के निकाले थे। जिसके सापेक्ष में तहसील मुख्यालयों पर क्षेत्राधिकारीऔर थानाध्यक्षों की मौजूदगी में सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया और सभी को कार्यभार ग्रहण भी करा दिया गया। लेकिन बूढनपुर तहसील के चौकीदारों का साक्षात्कार नहीं लिया गया। जिसके कारण आठ माह से चौकीदारों के साक्षात्कार की फाइल जिला मुख्यालय पर डंप पड़ी हुई है। चौकीदारों ने बूढनपुर तहसील अंतर्गत आने वाले चौकीदारों का साक्षात्कार कराकर उन्हें कार्यभार ग्रहण कराए जाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर शमशेर बहादुर सिंह, सोनू तिवारी, हरिद्वारा यादव, बबलू, अनिल, राजन माली, रमाकांत वर्मा, विनोद कुमार, उदित आदि उपस्थित रहे।