फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पाइप बिछाने के लिए सड़क खोदी, काम होने के बाद गड्ढों में गिट्टी-भस्सी भरकर छोड़ा

विज्ञापन
हीरापट्टी मोड़ से हरिऔध नगर जाने वाला खराब मार्ग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। शहरी क्षेत्र में सीवर और पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को नई सड़क बनाने की जगह खोदी गई सड़कों पर कार्यदायी संस्था ने गिट्टी और भस्सी डालकर काम पूरा दिखा दिया है। अब बारिश होने पर इन सड़कों पर फिर से गड्ढे बन गए हैं। इससे 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जल निगम ने पठखौली क्षेत्र में एसटीपी का निर्माण कराने के बाद जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया था। उन क्षेत्र के घरों का कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ा दिया। इसके बाद पीएनजी गैस कंपनी ने पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों तक पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

इस दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। सड़कों को पिच करने की बजाए गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया। विभाग ने कागजों में तीन साल पहले ही काम खत्म होने के बाद सड़क की पिचिंग कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें