फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के करण सोमवार को भी बंद रहेंगी शहर व गांव तक दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को पूर्ण बंदी का आदेश दिया गया है। जिसके कारण रविवार को शहर से लेकर गांव तक की सभी बाजारें और दुकानें बंद रहेंगी। वहीं सोमवार को भी मतदान के कारण सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे प्रदेश में रविवार को पूर्ण बंदी घोषित की गई है। वहीं सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले मतदान को लेकर शासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके कारण सोमवार को भी शहर से लेकर गांव तक की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें