फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के चलते 26, 27 को खुलेंगे स्टेट बैंक

Sat, 26 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने 28 और 29 सितंबर को होने वाले नामांकन का ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्टेट बैंकों को 26 व 27 सितंबर को पूरे दिन खोले रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद में प्रथम चरण में रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव ब्लाक के लिए नामांकन का कार्य 28 और 29 सितंबर को होगा। नामांकन के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य और जमानत की राशि का ट्रेजरी चालान स्टेट बैंक में जमा होता है। 26 सितंबर को शनिवार होने के कारण बैंक का कार्य आधे दिन का होगा और 27 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होने से बैंक बंद रहेंगे। इससे चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी ट्रेजरी चालान जमा नहीं कर पाएंगे । इसलिए स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव की शाखाओं को 26 और 27 सितंबर को पूरे दिन खोलकर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें