फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कम मऊ और बलिया में बढ़े सड़क हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जागरुकता के चलते आजमगढ़ जिले में इस वर्ष अगस्त माह तक ना केवल सड़क हादसों में कमी आई है, बल्कि मृतकों की संख्या में भी कमी है। जबकि मऊ और बलिया दोनों जिलों में सड़क हादसे बढ़े हैं। दोनों जिलों में बीते वर्ष की तुलना में मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। डीजीपी की तरफ से दो वर्ष की तुलनात्मक रिपोर्ट जारी की गई है। जिस जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण नहीं है। वहां के एसपी और एसपी ट्रैफिक को सुधार का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के मुताबिक जनवरी से अगस्त 2018 और जनवरी से अगस्त 2019 में प्रदेश भर के 75 जिलों में हुए सड़क हादसे की तुलनात्मक रिपोर्ट जारी की गई है। डीजीपी की तरफ से जारी की गई सूची में आजमगढ़ जिले में साल 2018 में कुल 388 सड़क हादसों में 261 लोगों की मौत जबकि 2019 में हुए 377 सड़क हादसे में 252 लोगों की मौत हुई है। जबकि मऊ जिले में बीते वर्ष हुए कुल 183 सड़क हादसों में 79 लोगों की मौत हुई, जबकि वर्तमान साल में 177 हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 96 तक पहुंच गई। इसी तरह से बलिया जिले में साल 2018 में कुल 222 हादसों में 155 लोगों ने जान गंवाई। जबकि वर्ष 2019 में हुए कुल 232 सड़क हादसों में 178 लोगों की मौत हो चुकी है। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक डीजीपी द्वारा यह सूची जारी करते हुए उन जिलों को एसपी को सड़क हादसों में कमी के लिए जागरुकता और सर्तकता बरतने का सख्त निर्देश दिया है। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अलावा भी पुलिस अपने विभिन्न माध्यमों से सड़क हादसों में कमी और यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। उसी का परिणाम है कि जिले में सड़क हादसों में निरंतर कमी आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें