फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला वितरक के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 10 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी गल्ला वितरक की मनमानी के विरोध में रविवार को हरैया ब्लाक के अराजी अजगरा मगर्वी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन से कोटा निरस्त करने की मांग की। उधर, एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


 रविवार को अराजी अजगरा मगर्वी गांव स्थित दूकान पर गांव के लोग राशन लेने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर गल्ला कम तौलने और अधिक रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उधर, इसकी सूचना ग्रामीणों ने फोन से उपजिलाधिकारी सगड़ी हिंमाशु कुमार गुप्ता को दी।

 एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक गुुलाबचंद को गांव भेजा और जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा। राजस्व निरीक्षक को ग्रामीणों ने सारी समस्या से अवगत कराया। राजस्व निरीक्षक ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गांव के रामवृक्ष, लालचंद राम, रामसेवक, रामसमुझ, रामप्यारे, सीताराम, हरिश्चंद, रामनरेश, रघुनाथ, पारसनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें