फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शहर में ड्रोन से होगी निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास व आगामी त्यौहारों को लेकर आईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ताजियादारों से बात की गई और परंपरागत रास्तों का ही इस्तेमाल जुलूस आदि के लिए किए जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि किसी भी नई परंपरा की शुरूआत करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च की शुरूआत शहर कोतवाली से हुई। जिसका नेतृत्व आईजी व एसपी ने किया। कोतवाली से बड़ादेव, मातबरगंज, मुख्य चौक, पुरानी सब्जीमंडी, कटरा, बदरका, पांडेय बाजार, तकिया, पहाड़पुर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगहबानी की गई कि कोई भी व्यक्ति अपने छत पर ईंट पत्थर तो एकत्र कर नहीं रखा है। इसके अलावा ताजियादारों से अधिकारियों ने वार्ता किया और उनसे निर्धारित स्थान पर ही ताजिया स्थापित करने व अखाड़ा जुलूस निकालने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान ताजिया दफन होने वाले स्थल कर्बाल मैदान का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आगामी त्यौहारों पर किसी भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार चक्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है। ड्रोन कैमरे से भी निगहबानी की गई है, जिस भी व्यक्ति के छत पर ईंट पत्थर एकत्र नजर आया है, उसे तत्काल हटवाने का निर्देश संबंधितों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें