आजमगढ़ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एक स्कूली बस के एक तरफ के दोनों चक्के अचानक निकल गए। चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पलटने से बचाते हुए रोका।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा असीलपुर के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से बचा, जब एक स्कूली बस के एक तरफ के दोनों चक्के अचानक निकल गए। चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पलटने से बचाते हुए रोका।
जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। यह बस ख़ालिद बिन वलीद हाईस्कूल मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर की बताई जा रही है। बस परसहां कयामुद्दीनपट्टी से छात्रों को लेकर जैसे ही फरिहा असीलपर के पास पहुंची थी कि बस का पिछला दोनों चक्का निकल कर दूर चला गया। बस ड्राइवर ने किसी तरह बस को 50 मीटर तक कंट्रोल करते हुए पलटने से बचा लिया। अगर बस पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। विद्यालय से दूसरी बस आई और बच्चों को लेकर चली गई। वहीं एक बड़ा हादसा टलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।