फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सवारी वाहनों पर चालक को लिखना होगा मोबाइल और आधार नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए राज्य महिला आयोग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत सवारी वाहनों पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर लिखवाने का फैसला लिया गया है। राज्य महिला आयोग की पहल पर परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आदेश मिलने के बाद परिवहन विभाग व यातायात पुलिस इसका अनुपालन कराने में जुट गई है। इस पहल से सफर के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य महिला आयोग की ओर से यह पहल की गई है। सवारी वाहनों पर चालक के नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर अंकित कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने इस बाबत परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को पत्र लिखा था। इस व्यवस्था के लागू होने से महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही अपराधी तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलेगी।
सवारी वाहन ढोने वाले वाहनों पर चालक का नाम, मोबाइन नंबर मेरे द्वारा पहले से ही लिखवाया जा रहा है। जहां तक रही बात आधार नंबर लिखने की तो अभी पत्र नहीं मिला है। यदि शासन आधार नंबर भी लिखने का आदेश जारी करता है तो इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। वाहनों पर नाम व नंबर नहीं लिखने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसी जाएगी।- विवेक त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें