फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक किराया वसूल रहे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड जैसी आपदा को अवसर बना कर भुनाने में जिले के वाहन संचालक लगे हैं। उन्हें किसी की परवाह नहीं है। दो गुना से तीन गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है। साथ ही क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में प्रत्येक सवारी वाहनों को 50 फीसद यात्री बैठाकर चलने के निर्देेश दिए गए हैं। इसी का लाभ उठाते हुए आटो चालकों ने किराया तो बढ़ा दिया लेकिन 50 फीसद से अधिक यात्रियों को बैठाकर चलते हैं। आटो चालक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करा रहे हैं। वाहनों में यात्रियों को ठूंसकर दिन में ही चल रहे है। चौराहों पर पुलिस तैनात रहती है लेकिन वह भी मूकदर्शक बने हुए हैं। इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। आटो चालक बेधड़क होकर सड़क पर चलते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। वहीं आटो चालक निर्धारित रेट से दस से 15 रुपये अधिक किराया ले रहे हैं।
आटो चालकों को कोविड-19 की गाइलाइन का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सके। विभाग की ओर से इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें