अंबारी। दीदारगंज कस्बे में मुख्य चौक पर शुक्रवार को सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सब्जी लदा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा गांव निवासी अरसद (55) ऑटो चालक था। शुक्रवार को सुबह वह ऑटो में सब्जी लादकर जा रहा था। दीदारगंज चौक के पास अचानक सामने बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में चालक अरसद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठी महिला घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना पाकर दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अरसद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना ने अरसद के परिजनों में कोहराम मच गया।