फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लूटपाट, छेड़खानी करने वाले पर 15 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वैवाहिक समारोह में लूट, छेड़खानी, फायरिंग और पथराव करने के मामले में फरार अभियुक्त पर एसपी ने शुक्रवार को 15 हजार का इनाम घोषित किया। आरोपी की तलाश में पुलिस तीन दिनों से दबिश दे रही है। जीयनपुर कस्बे के जामेतुल बनात मुहल्ला निवासी संपूर्णानंद द्विवेदी के घर में 30 जनवरी को लड़की की शादी थी। रात साढ़े दस बजे वैवाहिक समारोह घुसकर कुछ युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी, तोड़फोड़ और लूटपाट करने लगे। यही नहीं, बगल के घर की छत पर चढ़ कर पथराव और फायरिंग भी की थी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए थे। मामले में संपूर्णानंद ने राजीव राय, प्रियांशु राय उर्फ चाहत, प्रतीक राय, प्रज्ज्वल राय, प्रतिमा राय समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दिन ही पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी अगले दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राजीव राय अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस पर एसपी अनुराग आर्य ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें