फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नील गाय को बचाने में खाई में पलटी भाजपा नेता की कार, चालक की मौत, चार लोग घायल

Fri, 05 Apr 2024 04:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: भाजपा नेता आजमगढ़ से वाराणसी गए हुए थे। जिले के बर्रा गांव स्थित अपने आवास पर लौटते समय जौनपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। चालक के मौत की खबर पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। भाजपा नेता समेत अन्य घायलों का जौनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद खाई में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के आरा गांव के पाठक पुरवा के पास नील गाय को बचाने के चक्कर में भाजपा नेता की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बरदह क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी भाजपा नेता बजरंग बहादुर सिंह शुक्रवार की सुबह कार से परिवार के पांच लोगों के साथ वाराणसी से वापस गांव लौट रहे थे। अभी कार जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थानांतर्गत आरा गांव के पाठक पुरवा के पास पहुंची थी कि अचानक से कार के सामने नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार बजरंग बहादुर सिंह (60), मुकुल सिंह (19), विशाल सिंह (35), सोनम सिंह (25) व चालक यजुर्वेद सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जौनपुर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गौरा बादशाहपुर थाना पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, भाजपा नेता समेत अन्य घायलों का जौनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें