फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रैक्टर ठीक करते समय चालक की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डीहवा गांव के पास बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ठीक कर रहे चालक प्रदीप यादव (40) की उसी ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

नाहरपुर गांव निवासी प्रदीप ट्रैक्टर चलाते थे। वह बुधवार को धान की कुटाई करने के लिए घर से ट्रैक्टर लेकर निकले थे। शाम को घर लौटते समय ओरिल डीहवा गांव के पास उनका ट्रैक्टर खराब हो गया।
प्रदीप ट्रैक्टर के अगले पहिए पर बैठकर उसमें पंप मारकर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चलने लगा। प्रदीप अनियंत्रित होकर गिर गए और ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल प्रदीप को तुरंत जौनपुर जनपद के शाहगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रदीप यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें