फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को लग रहा ग्रहण

Sat, 10 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों की शिथिलता के कारण प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ को ग्रहण लग गया है क्योंकि उनके द्वारा गोद लिए गए अतरौलिया ब्लाक क्षेत्र के लोहरा गांव में कोई अधिकारी सर्वे करने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत वे केंद्र में करेंगी। उक्त बातें शनिवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने आजमगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष इंदिरा जायसवाल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।


उन्होंने कहा कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए भले ही केंद्र के 36 विभाग काम करेंगे लेकिन प्रोजेक्ट तो स्थानीय स्तर से ही बनकर भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पर उन्हें कई तरह की दुर्व्यवस्था दिखी।
विज्ञापन


बताया कि रेल मंत्री ने कई ट्रेनों के विस्तारीकरण के लिए आश्वासन दिया है। इसमें आजमगढ़-लखनऊ इंटरसिटी चलाने और आनंद बिहार-दिल्ली को प्रतिदिन करने और रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस को आजमगढ़ से चलाने की मांग शामिल है। इसके अलावा, लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से अतरौलिया में क्राफ्ट प्रोजेक्ट लगाने, निजामाबाद के पाटरी उद्योग को बढ़ावा देने की मांग की गई है।

जिले के विकास के लिए जरूरी है, यहां के स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में तब्दील करना। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखी हूं। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की ताकि वे जिले के एतिहासिक स्थलों के उत्थान का प्रोजेक्ट तैयार कराकर भेंजे।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्थापित कराना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के जरिए सड़कों को दुरुस्त कराना, मार्टिनगंज में अस्पताल स्थापित कराने का प्रयास किया जा रहा है। बोलीं, योजनाओं के क्रियान्वित के लिए सांसद निधि से दो करोड़ रुपये के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज चुकी हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें