फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नालों की नहीं हुई सफाई, बरसात में होगी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिधारी क्षेत्र में स्थित नाले नालियों की नपा प्रशासन ने अब तक सफाई नहीं कराई है। ऐसे में बरसात के दौरान एक बार फिर लोग जलभराव की समस्या से दो चार होंगे। नगर पालिका की इस लापरवाही पर लोगों में नारजगी है। नगर पालिका के दो वार्ड सिधारी पूर्वी व सिधारी पश्चिमी में नाले-नालियों की बरसात पूर्व होने वाली साफ-सफाई अभी नहीं हुई है। सिधारी तिराहे से हाइडिल जाने वाले मार्ग पर तो बड़ा नाला बना है। जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। आधा अधूरा नाला हमेशा से स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बना रहता है। हल्की सी बरसात में ही सड़क पर जल जमाव हो जाता है, जिससे लोग दुश्वारियां झेलते हैं। नाले पर जगह-जगह अवैध कब्जा है तो वहीं वर्षो से सफाई न होने के चलते पूरा नाल जाम होकर चोक हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल सिधारी तिराहे से मऊ हाईवे की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित नाले का भी है। इस मार्ग पर भी हर बरसात में जलजमाव होना आम बात है। इस रास्ते पर स्थित नाला भी पटिया से ढका हुआ है और कई वर्षो से साफ न किए जाने से पूरी तरह से चोक हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि नाला इस बार भी साफ नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में एक बार फिर उन्हें जल भराव की समस्या से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें