फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.लोहिया के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ी

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर डा.लोहिया के जयंती और अमर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि श्रद्घांजलि देते कार्यकर्त - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़/सठियांव। सपा के जिला और मुबारकपुर विस कार्यालय पर मंगलवार को डा.राममनोहर लोहिया की जयंती और शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जिला कार्यालय पर गोष्ठी की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष हवलदार यादव औपसंचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आज डा.लोहिया के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। देश में पूंजीवाद चरम उत्कर्ष पर है। बलिहारी बाबू पूर्व सांसद ने कहा कि सर्वहारा वर्ग आज दाने-दाने को मोहताज हो गया। रमाकान्त यादव ने कहा कि डा.लोहिया ने जाति तोड़ों आंदोलन शुरू किया था। उनके विचार थे कि जाति व्यवस्था से गरीबों को उनका हक नहीं मिल पाता। विधायक डा.संग्राम यादव ने कहा कि डा.लोहिया व भगत सिंह दोनों असमानता, ऊंच-नीच औरो जातिवाद के विरोधी थे। देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हवलदार यादव ने कहा कि आजादी के दो महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके सिद्धान्तों पर चलकर समाजवादी व्यवस्था कायम करने के लिए पूंजीवादी देश व प्रदेश की दोनों सरकारों को उखाड़ फेकें। पंचायतों के चुनाव में सरकार प्रशासन के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहती। विधायक नफीस अहमद, कमला प्रसाद यादव, विद्या चैधरी, श्यामबहादुर सिंह यादव, रामजग राम, जयराम सिंह पटेल, विनित राय, ओमप्रकाश राय, रामआसरे राय, प्रेमा यादव, सिंगारी गौतम, सुनीता उपाध्याय, किरन श्रीवास्तव, गुड्डी देवी, सना परवीन, शशिकला सिंह, सपना निषाद, देवनाथ उपस्थित थे। वहीं, मुबारकपुर विधानसभा के कार्यालय सठियांव पर गोष्ठी हुई। शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। भाजपा नेता फैजुल हसन ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के चार साल के शासन में जनता का जीना दुभर हो गया है। बहादुर यादव, मन्नान, लालचंद यादव, देवनाथ यादव, अशरारुल हक, रामचंद्र, हाजी फजले हक, गुलाम रसूल, सबहत रजा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें