फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. संग्राम, कृष्णपाल ने किया नामांकन

Thu, 09 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
डॉ. संग्राम, कृष्णपाल ने किया नामांकन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को अतरौलिया क्षेत्र के सपा प्रत्याशी डा. संग्राम सिंह यादव और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों प्रत्याशी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ आए थे। बैरिकेडिंग के बाद दोनों प्रत्याशी प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, कुल 51 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए।
विज्ञापन


अतरौलिया क्षेत्र के सपा प्रत्याशी डा. संग्राम सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ पहले पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां से नामांकन संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने के बाद वह समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। आचार संहिता के चलते समर्थक बैरिकेडिंग के पहले ही रुक गए थे जबकि चार प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। नामांकन करने जाते समय डा. संग्राम के साथ उनके पिता माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद प्रेमा यादव, गणेश प्रसाद, चंद्रेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कृष्णपाल सिविल लाइन रोड से बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे।

उधर, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के कुल 51 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी के राजाराम यादव पत्र लिए। विधानसभा सगड़ी से रालोद से दयाशंकर भट्ट, भाजपा से गोपाल निषाद, भाकपा से श्रीकांत सिंह समेत अन्य पार्टियों व निर्दल प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। विधानसभा निजामाबाद से भाकपा से रामहर्ष, हरिवंश मिश्रा निर्दल समेत कई ने पर्चे लिए।
विज्ञापन


अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी कन्हैया, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी हरिशचन्द्र यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी से अनंत प्रसाद समेत निर्दल प्रत्याशियों से पर्चे लिए। फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव, सपा प्रत्याशी श्यामबहादुर, भाकपा प्रत्याशी रामाज्ञा यादव समेत निर्दल प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। दीदारगंज क्षेत्र के सपा प्रत्याशी आदिल शेख की ओर से विनोद मिश्र, बसपा प्रत्याशी सुखदेव राजभर की ओर से हरि प्रकाश, समेत कई प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दरोगा समेत कई ने नामांकन पत्र लिए। मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र की बसपा प्रत्याशी विद्या चौधरी, कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी रामवृक्ष आदि ने पर्चे लिए। विधानसभा निजामाबाद से चार प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए।   (संबंधित खबर, फोटो 4 पर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें