फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉ. दिनेश अध्यक्ष, डॉ. जर्रार शिक्षक संघ के महामंत्री बने

विज्ञापन
शिक्षक संघ चुनाव के विजयी प्रत्याशी। स्रोत-आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध आजमगढ़ के 10 और मऊ के 4 वित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव श्री दुर्गा जी महाविद्यालय, चंडेश्वर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद डॉ. दिनेश कुमार सिंह को अध्यक्ष और डॉ. जर्रार को महामंत्री चुना गया है।
उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार वरिष्ठ और डॉक्टर सूर्य भूषण कनिष्ठ चुने गए। वहीं, कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे कई प्रमुख छात्र नेताओं को प्रशासन द्वारा चुनाव से पहले ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया था, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ चुनाव के परिणाम : शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने 205 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर डॉ. जर्रार ने 209 मत हासिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश कुमार, पर्यवेक्षक डॉ. मनीष हिंदवी और डॉ. अनिल कुमार यादव की देखरेख में मतदान प्रक्रिया दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चली। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर प्रोफेसर अर्पित मिश्रा, कार्यालय मंत्री पद पर गौरव कुमार पटेल, संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर प्रो. रूबी, संयुक्त मंत्री (पुरुष) पद पर अजय कुमार सोनकर, डॉ. अवनीश कुमार और डॉ. विष्णु देव यादव, कोषाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि (फूफूकटा) पद पर अब्दुल कादिर एवं सत्येंद्र निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

छात्र नेताओं की नजरबंदी और आक्रोश : शिक्षक संघ चुनाव के समानांतर छात्र संघ बहाली की मांग को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। छात्र नेताओं को चुनाव से पहले ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया था। घर में कैद एक छात्र नेता ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही वे कैद हैं, लेकिन उनकी आत्मा, आवाज और संकल्प छात्रों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की लाठियां और पाबंदियां उनके आंदोलन को और प्रखर बनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें