फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अमजद मालटारी तो ऊषा पटेल हाजीपुर से लड़ेंगी

Thu, 24 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत क्षेत्र सरायसागर मालटारी से डा. अमजद और हाजीपुर से ऊषा पटेल को बसपा समर्थित उम्मीदवार घोषित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सपा सरकार ने चुनाव के दौरान कहा था कि सिंचाई का किसानों का पैसा माफ कर दिया जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि मेरी सरकार आएगी तो महंगाई कम होगी, सौ दिन के अंदर काला धन वापस आएगा। उसके सारे वादे झूठे साबित हुए। अगर आप चाहते हैं कि गुंडाराज खत्म हो, महंगाई पर लगाम लगे तो बहुजन समाजपार्टी की सरकार बनानी होगी।

इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर विजय कुमार, जिला सचिव अवधेश शर्मा, करुणाकांत मौर्य, डा. अमजद, रामवृक्ष गौतम, रियाजुद्दीन, राजेंद्र कुमार, हीरालाल गौतम, उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेलकुंडा बाजार में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम और मंडल कोआर्डिनेटर विजय कुमार ने जिला पंचायत क्षेत्र हाजीपुर से ऊषा पटेल को बसपा समर्थित उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर फौजदार सिंह, करुणकांत मौर्य, अनिरुद्ध सिंह, जगरनाथ शर्मा, बालकरन गौतम, चंदप्रकाश पटेल, परमानंद, राजेंद्र राम, हवलदार सिंह, मेवालाल, रामप्रवेश चौहान, विनोद, हरिनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें