फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले दिन कोयलसा और पल्हनी के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मस्थान स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्टस् स्टेडियम में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरु हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ श्रीकृष्णपाल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही शांति स्वरूप गुब्बारों को हवा में उड़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के क्रम में सब जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ पुरुष में पल्हनी के लवकुश गुप्ता और महिला 100 मीटर दौड़ में मिर्जापुर की रिया, ऊंची कूद पुरुष में अहिरौला के लवकुश अहिरौला, जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ पुरुष में पल्हनी के मृत्युंजय, 800 मीटर दौड़ महिला में कोयलसा की शिवांगी, सीनियर 100 और 1500 मीटर दौड़ पुरुष में महाराजगंज के अरविंद कनौजिया, ने बाजी मारी। इसी क्रम में 400 मीटर दौड़ महिला में कोयलसा की मुस्कान बानो, 800 मीटर दौड़ में कोयलसा की रिंकी वर्मा कोयलसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गोला फेंक में पल्हनी के आलोक उपाध्याय, कुश्ती पुरुष-45 किग्रा में बिलरियागंज के आशीष प्रथम रहे। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने विजेताओं में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 ब्लाक मे विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजनेति सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार मौर्य, रोहित कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. राजेश सिंह एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें