फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मिक्सोपैथी के विरोध में आईएमए में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे चिकित्सक

विज्ञापन
मिक्सोपैथी का विरोध करते आईएमए के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नेे शनिवार को मिक्सोपैथी के विरोध में आईएमए भवन में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। डाक्टरों ने कहा कि हमारा एसोसिएशन मिक्सोपैथी के खिलाफ है। मिक्सोपैथी के कारण देश में चिकित्सकों की गुणवत्ता काफी कम हो जाएगी और चिकित्सा स्तर में काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

आज भारतवर्ष में चिकित्सों की गुणवत्ता के कारण विदेश से काफी संख्या में मरीज इलाज कराते है। भारतीय चिकित्सकों की विदेशों में एक अच्छी छवि है। गुणवत्ता कम होने से विदेशों में चिकित्सों की मांग कम हो जाएगी। कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सरकार से मांग करता है कि किसी भी स्थिति में मिक्सोपैथी को लागू न किया जाए। यह भी बताया गया कि आईएमए मेम्बर और मार्डन मेडिसिन के डाक्टर पूरे देश में एक से 14 फरवरी तक क्रमिक स्ट्राइक पर रहेंगे। पूरे देश में एक साथ 50 स्थानों पर प्रदर्शन होगा। डेंटल एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है।
आईएमए ने इंडियन मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन और मेडिकल कालेज जूनियर डाक्टर एसोसिएशन से समर्थन दिए जाने की अपील की है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.डीपी राय, सचिव मोहम्मद खालिद, डा. फुरकान अहमद, डा. अर्चना मैसी, डा. नंद लाल यादव, वंदना राय, मोहम्मद दानिश साहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें