आजमगढ़। जिले के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की कवायद में मंडलायुक्त जुटे हुए है। इसी के तहत वे लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे है। इसी के तहत बुधवार को उन्होंने सीएचसी अतरौलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर व नर्स अनुपस्थित मिले, जिस पर मंडलायुक्त काफी नाराज हुए। वहीं अस्पताल पर कई तरह की गड़बड़ियां भी मिली, जिस पर उन्होंने सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी की क्लास भी लिया।
सीएचसी अतरौलिया पर पहुंचते ही मंडलायुक्त ने सबसे पहले उपस्थित पंजिका की पड़ताल किया। जिसमें कई डॉक्टर व नर्स अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही साथ अस्पताल पर तमाम दुर्व्यवस्थाएं मिली। निरीक्षण में मिला कि अस्पताल पर अगस्त माह से ड्यूटी चार्ट ही नहीं बना है। जिन डॉक्टरों की ड्यूटी होना बताया गया वे उपस्थित ही हनीं मिले। वार्डो के निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बेड पर अगल-अलग रंग के चादर बिछी हुई मिली। जबकि शासन का निर्देश है कि दिन वार एक रंग की चादरे बिछाई जाए। बेडों पर जो चादर बिछाई हुई थी वे भी गंदे थे। मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पताल पर जो व्यवस्था है, उसे देख कर तो यह स्पष्ट होता है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी का न तो स्टाफ पर नियंत्रण है न ही वे शासन के दिशा निर्देशों का ही अनुपालन करते है। उन्होंने इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शिवा जी सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही अनुपस्थित मिले डॉक्टरों व नर्सो का भी स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान मौजूद रहे सीएमओ डॉ. एके मिश्रा की भी उन्होंने जम कर क्लास लिया।