फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती स्थल पर ही निवास करें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर वीवी पंत ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक तैनाती स्थल पर ही निवास करें। साथ ही डीएम को निर्देश दिए कि निरंतर उनकी उपस्थिति की जांच कराएं। किसी भी हालत में कोविड-19 की टेस्टिंग लक्ष्य से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

कमिश्नर वीवी पंत बुधवार को अपने कार्यालय सभागार में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पराली जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को कहा। आयुष्मान भारत की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद बलिया में एक माह के दौरान गोल्डेन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या में दो लाख से अधिक वृद्धि हुई है। पूछने पर पता चला कि पिछले माह त्रुटिपूर्ण जानकारी दे दी गई थी। इसे घोर लापरवाही मानते हुए सीएमओ बलिया से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। जानकारी देने के लिए संयुक्त निबंधक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता उपस्थित नहीं थे। इसपर एक दिन का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। धान खरीद आजमगढ़ के 69 केंद्र में 66 केन्द्रों पर, बलिया में 75 में 29 केन्द्रों पर खरीद जारी है। मऊ में 15 केन्द्रों पर खरीद नहीं हुई है। बलिया में धान खरीद के संबंध में अधिक शिकायतें मिलने और मऊ में धान खरीद की स्थिति ठीक नहीं होने पर संभागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिया कि तत्काल आरएमओ, डिप्टी आरएमओ आदि के साथ दोनों जनपदों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या को निर्देश दिया कि ग्रामों में पांच लाख से अधिक लागत के कार्यों की जांच मंडलीय टीम के माध्यम से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें