फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप-कार की टक्कर में डॉक्टर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में शनिवार की सुबह पिकअप व कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार डॉक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ की तरफ से शनिवार की सुबह एक कार आ रही थी। जिसमें डॉ. रामकृष्ण 40 निवासी नारायनपुर थाना ओबरा जिला औरंगाबाद प्रांत बिहार सवार थे। कार अभी रौनपार थाना के कांखभार बाजार के पास ही पहुंची थी कि दोहरीघाट की तरफ से आ रही पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार डॉक्टर के साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉ. रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की ससुराल शहर के कोलघाट में स्थित है। घटना के समय वह वाराणसी से वापस गोरखपुर लौट रहे थे। घटना की सूचना पर मृतक के ससुराल से आलोक यादव मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया। वहीं रौनापार पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें