फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मालवाहक और कार की टक्कर, ससुराल से लौट रहे डॉक्टर की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 19 Aug 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के कांखभार बाजार में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार डॉक्टर डॉ. रामकृष्ण (40) की मौत हो गई। वो बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाले थे। वो गोरखपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कांखभार बाजार में शनिवार को मालवाहक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। आजमगढ़ की तरफ से शनिवार सुबह एक कार गोरखपुर तरफ जा रही थी। जिसमें डॉ. रामकृष्ण (40) निवासी नारायनपुर थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार) सवार थे।

विज्ञापन


कार अभी रौनपार थाना के कांखभार बाजार के पास ही पहुंची थी कि दोहरीघाट की तरफ से आ रहे मालवाहक टकरा गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर के साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉ. रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. रामकृष्ण का ससुराल आजमगढ़ के कोलघाट में है। घटना के समय वह गोरखपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर डॉक्टर के ससुराल से आलोक यादव मौके पर पहुंचे। रौनापार थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉ. रामकृष्ण के दो पुत्र बताए गए हैं। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें