फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को न रोकें

Fri, 03 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष के  मूल्यांकन के बकाया पारिश्रमिक और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने के वादे को पूरा करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित शिक्षकों द्वारा किया जा रहा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन बहिष्कार शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों के आंदोलन को पांचवें दिन प्रशासन ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी ने शिक्षक संगठनों से वार्ता की। बोले, वे मूल्यांकन करने के लिए जाने वाले किसी भी शिक्षक को नहीं रोकेंगे। मूल्यांकन केेंद्र की सौ मीटर की परिधि में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

मूल्यांकन बहिष्कार में सम्मिलित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार की शाम अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मोहम्मद इमरान ने बहिष्कार को स्थगित करने के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बहिष्कार में शामिल संगठनों के पदाधिकारियों को बहिष्कार समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन पदाधिकारी मांग पूरी होने तक बहिष्कार करने के निर्णय पर अड़े रहे। तब प्रशासन यह निर्णय लिया गया कि बहिष्कार में शामिल लोग बहिष्कार करते रहें लेकिन जो मूल्यांकन करना चाहता है उसे रोका नहीं जाएगा।

अगर कोई अनधिकृत व्यक्ति मूल्यांकन केंद्र पर पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव ने समस्त शिक्षक संगठनों और परीक्षकों से अपील की कि वे छात्र हित और जनहित को देखते हुए मूल्यांकन का कार्य शुरू करें।

बहिष्कार में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, ध्रुवमित्र शास्त्री आदि शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के पदाधिकारी नरेद्र सिंह तथा ठकुराई गुट के दीनाथ चौबे, माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के शैलेश कुमार राय, शिक्षक संघ रामजनम गुट इरफान अहमद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें