फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून से पहले न खुले विद्यालय

Tue, 16 Jun 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर 30 जून से पहले विद्यालय न खोलने की मांग की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने जिलाधिकारी को बताया कि नियमानुसार अगर विद्यालय लगातार एक महीने तक बंद रहता है तो उस महीने की फीस विद्यालय नहीं ले सकते। इस नियम को निष्प्रभावी करने के लिए विद्यालय के प्रबंधकों ने 30 जून से पहले विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है, जबकि 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश होता है। डीएम से मिलने वालों में शरद तिवारी, उमर जावेद खां, आशीष, आदित्य पांडेय, गोविंद दुबे, रणविजय पांडेय, संजय गुप्ता, रमेश चौधरी, डिंपू सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें