तीसरे चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू ने फूलपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मेजवां, जौमा, सुदनीपुर, ऊदपुर सहित कई अन्य बूथों का निरीक्षण किया। मेजवां बूथ के निकट लगे एक प्रत्याशी का पोस्टर देख जिलाधिकारी भड़क गए। पुलिस अधीक्षक ने एजेंट से पोस्टर को उतरवाया। बूथ पर एजेंट के पास मोबाइल मिलने पर पुलिस वालों ने उसकी पिटाई की और बाहर खड़े लोगो को बूथ से दो सौ मीटर दूर रहने की हिदायत दी।