फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दो दिन के अंदर सभी जनसभा स्थल एवं उसकी क्षमता की मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त एसडीएम के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि दो दिन के अंदर सभी जनसभा स्थल एवं उसकी क्षमता की सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि स्थानों का आकलन करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोविड-19 के नए वैरियंट ओमीक्रान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि रैली, जन सभाओं के आयोजन में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी से ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। उन्होने कहा कि मास्क, सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों को सेनिटाइज कराएं तथा थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी के अंदर लक्षण दिखे तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। जिलाधिकारी ने राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि पोलिंग एजेंट एवं काउन्टिंग एजेण्ट को कोविड वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी दल के प्रतिनिधि आम जनता को भी कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक व प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि क्रिटीकल व वनरेवल बूथों की संख्या एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध करा दिया जाए। ताकि समय से जांच कराकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने राजनितिक दल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि आप के द्वारा दिए गए सुझावों व प्रस्तावों को गंभीरता से लेकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि रैली व जनसभा के आयोजन के लिए एक रजिस्टर बना लें, जिसमें दर्ज करें। उन्होने कहा कि एसओ से आख्या लेकर समय से रैली व जन सभा के लिए अनुमति प्रदान करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों के आने-जाने के रूट चेक कर लें। उन्होंने कहा कि पार्टियों के आने-जाने के मार्गों की मरम्मत, गड्ढ़ा मुक्त किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सभी राजनितिक दल के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र व समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें