फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा सदर तहसील में पड़े बेकार भवनों को गिराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने तहसील सदर आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सदर तहसील के अभिलेखागार, रिकॉर्ड रूम, खतौनी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि कार्यालय कक्ष के बाहर कार्य से संबंधित बोर्ड लगाया जाए। साथ ही सदर तहसील में निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्त कराते हुए अन्य कार्य के लिए विकसित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एसडीम को आदेश दिए कि सभी कार्यालय में कार्य से संबंधित पटल पर अंकित कराएं। तहसील परिसर की साफ-सफाई कराएं। एसडीएम को निर्देश दिया कि सदर तहसील में आने वाली जनता को बैठने और पीने के लिए स्वच्छ साफ एवं ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ताकि वह अपनी प्यास बुझा सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाली जनता को अनावश्यक रूप से दौड़ाया न जाए। उनकी समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराएं। भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर जल राजन चौधरी, तहसीलदार सदर एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें