फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! रोजाना मिल रहे 10 से 20 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना संबंधी प्रशिक्षण देते जिलाधि? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने कैम्प कार्यालय पर जूम एप के माध्यम से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थिति सभी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। आवश्यक टिप्स दिए। कहा कि प्रतिदिन 10 से 20 कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इसके लिए सभी को अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। देखा जा रहा है कि कलेक्ट्रेट में ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए आ रहे हैं, उनकी समस्याओं का निस्तारण करना हमारा दायित्व है, लेकिन कलेक्ट्रेट का कोई भी कर्मचारी कोरोना से संक्रमित नहीं होना चाहिए। यदि होता है तो जिला प्रशासन का कार्य रुक जाएगा। हमें 24 घंटे एलर्ट रहना है। परिवार को भी सतर्क करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। आवश्यकता पड़ने पर जब भी घर से बाहर निकलें तब मुह पर मास्क अवश्य लगाएं।उस व्यक्ति से भी सतर्क रहने की जरूरत है जो व्यक्ति गैर जनपद से आया है। अधीनस्थ कर्मचारियों को भी कार्यालय अवधि में मास्क लगाये जाने के लिए प्रेरित करें। हाथों को बराबर सेनेटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें