फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन और अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण न होने पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार ने स्वच्छ भारत ग्रामीण और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। पंचायत भवन निर्माण, अन्त्येष्टि स्थल, ई-स्वराज फीडिंग, कायाकल्प, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत अपूर्ण शौचालय की समीक्षा की गई। पंचायत भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ न होने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि रविवार से पंचायत भवन निर्माण शुरू होना चाहिए। 11 अन्त्येष्टि स्थल स्वीकृत किए गए हैं, उसे भी प्रारम्भ कराएं।
विज्ञापन

ई-स्वराज फीडिंग में खराब प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि तीन दिन के अंदर युद्ध स्तर पर एडीओ पंचायत के माध्यम से ई-स्वराज में डाटा फीडिंग का कार्य कराएं। शुक्रवार से अभियान चलाकर प्रधान और सचिवों के माध्यम से कायाकल्प के अन्तर्गत जहां-जहां स्कूलों का निर्माण और मरम्मत कराया जाना है, उसे प्रारंभ कराएं। फोटोग्राफी भी कराएं एवं उक्त कार्यों की मानिटरिंग स्वयं करें। बरसात से पहले जितने भी हैंडपंप हैं, उनके बेसमेंट को ऊंचा करा लें। बरसात का पानी हैंडपंप के पास एकत्रित हो रहा है तो ऐसी दशा में संबंधित एडीओ पंचायत के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो अपूर्ण शौचालय हैं, उसके लिए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर 10 दिन में शौचालयों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दुबे उपस्थित रहे।
कन्वर्जेन्स माडल पर मनरेगा की प्रगति ठीक नहीं
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा के कार्यों को कन्वर्जेन्स मॉडल पर तेजी से कराए जाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई। पीडब्ल्यूडी विभाग में 18 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इसमें 79 वर्क आईडी जनरेट है और चार मस्टररोल जारी किए गए हैं। निर्माण खंड-2 में 54 परियोजनाएं स्वीकृत है, जिसमें 45 वर्क आईडी जनरेट हैं। निर्माण खण्ड-5 में 375 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमें 24 वर्क आईडी जनरेट हैं। वन विभाग, सिंचाई, बाढ़ खंड, लघु सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग आदि की भी समीक्षा की गयी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मनरेगा के कार्यों में कन्वर्जेन्स माडल पर अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में कल से सभी प्रोजेक्टों का वर्क आईडी जनरेट कराते हुए मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारम्भ कराएं। जनपद में आए हुए प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाना है। सभी विभाग अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाएं। प्रतिदिन 1.50 लाख मानव दिवस का सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराएं। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें