फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र के लिए डीएम से मिले अभ्यर्थी

Fri, 06 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इससे नाराज अभ्यर्थी शुक्रवार को डीएम से मिले। मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपकर नियुक्त पत्र निर्गत कराने की मांग उठाई। कहा कि नियुक्ति पत्र जारी न होने से उन लोगों को न सिर्फ मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि बार बार विभाग का चक्कर काटना पड़ता है।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों ने डीएम को बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की ओर से संचालित 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में आजमगढ़ जिले में तीन सौ पदों के सापेक्ष 26 अक्तूबर को काउंसिलिंग कराई गई थी। दो नवंबर को चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई लेकिन अब तक उनको नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया।

 
इतना ही नहीं महिला और विकलांग अभ्यर्थियों से अभी तक विद्यालय का विकल्प भी नहीं भरवाया गया। जबकि देवरिया सहित अन्य जनपदों में विद्यालय विकल्प का विज्ञापन प्रकाशित कराया जा चुका है।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से नियुक्ति पत्र निर्गत कराने की मांग की। कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो उन लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर उमेश यादव, विकास मिश्रा, आलोक, ऋषि यादव, अमिता, अंतिमा, पारूल, नेहा, प्रदीप, अंकित, संजय राय, पंकज, अजय गौड़, बब्बन आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें