कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सरकार ने सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर रखा है। लेकिन इसके बाद भी लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। जिसे देखते हुए डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को एक बार फिर से दुकानदारों की बैठक बुलाकर उन्हें हिदायत देने का निर्देश दिया है।
कोरोना काल में बहुत से दुकानदार और बाजार में पहुंचने वाले लोग बिना मॉस्क के ही सड़कों पर निकल रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से सभी के लिए मॉस्क अनिवार्य कर दिया है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम राजेश कुमार काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता को व्यापारियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि वह दुकानदारों को निर्देशित करें कि वह बिना मास्क के दुकान में न बैठें। साथ ही अगर कोई ग्राहक बिना मॉस्क के आता है तो उसे सामान की बिक्री न करें। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वह कोरोना को हल्के में लेने की भूल ना करें। अगर जरूरत न हो तो घर के अंदर ही रहें।
खुलनेे से पहले प्रमुख बाजारों सैनिटाइज कराने का निर्देश
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि लाक डाउन खुलने के बाद से कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इसके लिए समस्त ईओ नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में दो-दो ई-रिक्शा के माध्यम से एनाउंस कराएं कि बाजार के अंदर कोई भी दुकानदार बिना मॉस्क पहने दुकान पर नहीं बैठेगा तथा उसके कर्मचारी को भी मास्क पहनना होगा। जो ग्राहक मास्क नहीं पहना रहेगा उसको दुकान में प्रवेश नही देंगे तथा उनको किसी भी समान की बिक्री नहीं करेंगे। डीएम ने ईओ नगरपालिका आजमगढ़ को निर्देशित किया है कि बाजार खुलने से पहले प्रतिदिन मुख्य बाजारों को सैनिटाइज कराएं।